लेडी कांस्टेबिल पर इस कदर फिदा हुए एसओ साहब कि रात में भी लगाने लगे ड्यूटी
मुरादाबाद। शायद सच ही कहा है किसी ने कि ''प्यार के चक्कर में माथा घूम जाता है और इंसान अपनी हर बेवकूफी में भी खुद को सहज महसूस करता है''। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में सामने आया है। जनपद मुरादाबाद के कांठ सर्किल थाने के एसओ साहब, थाने में तैनात एक लेडी कांस्टेबिल पर इस कदर फिदा हो गए कि दिन तो दिन रात में बस उसी के साथ ड्यूटी करने की चाहत पाल ली। लेकिन लेडी कांस्टेबिल को एसओ साहब का जरुरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाना मंजूर नहीं।

पिछले काफी दिन से उसे वक्त बेवक्त परेशान किया जा रहा है। उसने बताया कि एसओ रात में उसकी ड्यूटी लगाते हैं। 18 जनवरी को नाइट ड्यूटी लगाने पर उसने एतराज किया तो एसओ ने उसे हिदायत दी कि अभी वर्दी पहनकर रात में ड्यूटी पर पहुंचो। पुरुषों के थाने में नाइट ड्यूटी में महिला कांस्टेबिल ने मजबूरी दर्शायी पर एसओ नहीं माने। उसे परेशान किया। महिला कांस्टेबिल ने शिकायत की है कि दबाव बनाने के लिए एसओ ने19 जनवरी को ड्यूटी पर होने के बावजूद उसकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी।
सीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन एसओ को तलब किया और नाइट ड्यूटी लगाने का कारण पूछा। एसओ साहब कोई जवाब नहीं दे सके। कप्तान ने महिला कांस्टेबिल को इस थाने से हटाकर शहर के एक थाने में ट्रांसफर कर दिया है। कार्रवाई की तलवार थानेदार पर भी लटक रही है। प्राथमिक पड़ताल में यह छेड़छाड़ का मामला नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications