हाथरस जाते हुए गिरफ्तार किए गए पत्रकार पर आतंक विरोधी कानून के तहत केस दर्ज
हाथरस। केरल के पत्रकार सिद्दिकी कप्पन और तीन अन्य लोगों को हाथरस जाने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस ने सोमवार रात को मथुरा में इन चारों को गिरफ्तार किया था और अब इनपर आतंक विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। पत्रकार और ये तीन लोग हाथरस केस में कथित रूप से गैंगरेप और हत्या पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे।

आपको बता दें कि कप्पन Carrd.co नामक वेबसाइट का संचालक है। वेबसाइट की फंडिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वेबसाइट की फंडिंग पारदर्शी नहीं है। दंगे भड़काने में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। इस वेबसाइट का लिंक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से बताया जा रहा है। इस संगठन को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बैन करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications