नोएडा : पेशाब करने के लिए शख्स ने रोड साइड रोकी BMW, चोर ले भागे कार
नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सड़क के किनारे पेशाब करने के लिए गए युवक की बीएमडब्लू कार बदमाशों ने लूट ली। बदमाशों ने मारपीट भी की। सेक्टर 90 के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने शेयर का कारोबार करने वाले एक युवक से उसकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना फेस-2 में दर्ज कराई है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चन्दर ने बताया कि मूल रूप से अमृतसर, पंजाब के रहने वाले ऋषभ अरोड़ा नोएडा के पारस टेयरा सोसाइटी में रहते हैं।

वह शेयर ब्रोकर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को ऋषभ अरोड़ा बीएमडब्ल्यू कार से सेक्टर 90 के पास से गुजर रहे थे। वह लघुशंका करने के लिए कार रोककर सड़क किनारे गए, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली। उन्होंने बताया कि कार उनके जीजा के नाम पंजीकृत है और इस पर 40 लाख रुपये का ऋण है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरीश चंदर का कहना है, 'जब उन्हें इस बात की जानकारी लगी कि एक व्यक्ति की बीएमडब्ल्यू कार चोरी हो गई है तब वे वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ' हरीश चंदर ने कहा, 'मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पूरी घटना को देखने से ऐसा लगता है कि किसी व्यक्ति ने इस चोरी की पूरी योजना बनाई है और हो सकता है कि वो कार के मालिक को जानता होगा। पुलिस का कहना है कि चोरी के पूरे मामले के लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही कार का पता लगा लिया जाएगा। यही नहीं, ऋषभ अरोड़ा करीब एक हफ्ते से अपने बहन के पति की बीएमडब्लू कार का इस्तेमाल कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications