यूपी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच पीएम से मिले योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, 11 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने पीएम से मुलाकात की है। इससे योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह से गुरुवार को मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। दरअसल अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लखनऊ का दौरा किया था और इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश की कैबिनेट में कुछ बदलाव हो सकता है।

Recommended Video

    Modi Yogi Meeting: Yogi Adityanath ने PM Narendra Modi और JP Nadda से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
    yogi

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट करके लिखा, 'आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार।' बता दें कि अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले चुनाव में एक बार फिर से वो भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। प्रदेश में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया।

    जितिन प्रसाद ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। भाजपा विधायक एके शर्मा जोकि पूर्व आईएएस हैं उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का काफी करीबी माना जाता हैवो भी दिल्ली में मौजूद हैं और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में कोई बदलाव होगा या नहीं। सूत्रों की मानें तो एके शर्मा ब्राह्मण परिवार से आते हैं ऐसे में उन्हें जल्द ही कैबिनेट में जगह मिल सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने हाल ही में प्रदेश का दौरा किया था और शीर्ष नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की थी। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के इंचार्ज राधा मोहन सिंह ने भी प्रदेश का दौरा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+