मोदी के वाराणसी में नौका हादसा, गंगा के तेज बहाव से 1 की मौत, 17 लापता

मोदी के वाराणसी में नौका हादसा, गंगा के तेज बहाव से 1 की मौत, 17 लापता
कहा जा रहा है कि नाव चालीस लोगों को लेकर वाराणसी से मिर्जापुर जा रही थी लेकिन अचानक से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और नाव का संतुलन बदल गया क्योंकि नाव ओवरलोडेड थी और यह हादसा हो गया।
अब प्रियंका करेंगी बनारसी साड़ी का प्रचार, अच्छे दिन आयेंगे
गुप्ता ने कहा कि नाव पर सवार कुछ लोग तैरना जानते थे इसकी वजह से कुछ लोंगों ने डूबते हुए कुछ लोगों को बचाया भी लेकिन फिर भी 17 लोग तेज बहाव में लापता हो गये हैं जिन्हें सुरक्षाकर्मी खोज रहे हैं, जबकि एक शव बरामद किया जा चुका है।
जल पुलिस और गोताखोरों का एक दल लापता लोगों को खोज रहा है, 17 लापता लोगों में ज्यादातर मिर्जापुर निवासी बताये जा रहे है। पीएम मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी है।
PM has expressed his sadness over the capsizing of a boat in Varanasi district. He prays for those missing in the unfortunate incident.
— PMO India (@PMOIndia) August 5, 2014 हादसे की सूचना पाते ही मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया और मृतक और लापता लोगों के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications