विवादों के बादशाह भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, जानिए क्या-क्या बोले बिगड़े बोल?

विवादों के बादशाह भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, जानिए क्या-क्या बोले बिगड़े बोल?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। दरअसल सुरेंद्र सिंह के बयानों से उनकी पार्टी के ही नेता नाखुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में बलिया में हुए एक हत्याकांड में सुरेंद्र सिंह खुलकर हत्‍यारोपी धीरेंद्र सिंह के साथ आ गए हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेंद्र सिंह को डांट लगाते हुए जांच से दूर रहने को कहा है। जिसको लेकर चर्चा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुरेंद्र सिंह विवाद में हो। बीते कुछ समय से लगातार उनका किसी ना किसी मुद्दे पर ऐसा बयन आ ही जाता है, जिससे विवाद हो जाता है। जानिए कब-कब उन्होंने बिगड़े बोल बोले हैं।

'सपा यादवों के साथ तो हम भी राजपूतों के साथ'

'सपा यादवों के साथ तो हम भी राजपूतों के साथ'

बलिया गोलीकांड में आरोपी धीरेंद्र सिंह का खुलकर पक्ष लेने के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह चर्चा में हैं। सुरेंद्र सिंह ने ना सिर्फ लगातार आरोपी की तरफदारी की और ये कहा कि उसने गोलियां बचाव में चलाईं। बल्कि ये भी कह दिया कि जब समाजवादी पार्टी के नेता यादवों की तरफदारी करते हैं तो मैं भी राजपूतों की तरफदरी करूंगा और उनका बचाव करूंगा। विधायक के बयान की मीडिया में आलोचना हुई तो पार्टी आलाकमान ने उनको बलिया मामले की जांच से दूर रहने को कहा है।

Recommended Video

    Ballia Firing: Dhirendra Singh को न्यायिक हिरासत,Surendra Singh को Party की चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    हाथरस केस पर कहा, जवान बेटियों को अच्छे संस्कारों से रुकेंगे रेप

    हाथरस केस पर कहा, जवान बेटियों को अच्छे संस्कारों से रुकेंगे रेप

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में हाल ही में 19 साल की लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले पर सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि रेप की घटनाएं कानून बनाकर या किसी डर से नहीं रोकी जा सकती हैं। रेप तभी रुकेंगे, जब जवान होती लड़कियों को उनका परिवार और माता-पिता अच्छे संस्कार देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हाथरस में रेप नहीं हुआ था, युवती के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। सिंह के इस बयान की कड़ी आलोचना दूसरे दलों और कई संगठनों ने की थी।

    हैदराबाद सांसद ओवैसी को कहा आतंकवादी

    हैदराबाद सांसद ओवैसी को कहा आतंकवादी

    सुरेंद्र सिंह ने बीते महीने सितंबर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी कह दिया था। उन्होंने कहा कि ओवैसी शुद्ध रूप से स्वयं आंतकवादी है। ओवैसी की बातों से ऐसा लगता है। वह राष्ट्र विरोधी भी है। ओवैसी जैसे लोगों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ ही भारत से निकालने का कानून लाया जाना चाहिए। एक सांसद और पार्टी के अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र के बयान की काफी आलोचना हुई।

    प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के लिए कह चुके हैं बहुत हल्की बातें

    प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के लिए कह चुके हैं बहुत हल्की बातें

    सुरेंद्र सिंह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी के लिए कई बार हल्की बातें कह विवादों में आ चके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तो होटल-बोतल की संस्कृति वाले हैं और हिन्दू विरोधी हैं। इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी की तुलना रावण और प्रियंका की तुलना शूर्पणखा से की थी। बयान पर विवाद होने के बाद फिर से उन्होंने बिगड़े बोल बोलते हुए प्रियंका को कहा था कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है। आजम खान, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे नेताओं को लेकर दिए सुरेंद्र सिंह के बयानों से भी विवाद हो चुका है।

    मुसलमानों को लेकर कई बार दे चुके विवादित बयान

    मुसलमानों को लेकर कई बार दे चुके विवादित बयान

    सुरेंद्र सिंह पर कई बार अपने बयानों से हिन्दू-मुसलमान तनाव पैदा करने का भी आरोप लगता रहा है। कई बार वो मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ समय पहले सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मुस्लिम धर्म में लोग 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो एक जानवरीय प्रवृत्ति है। समाज में केवल दो से चार बच्चों को जन्म देना ही सामान्य है। सिंह ने ये भी कहा था कि मुगल आतंकवादी थे और डराकर हिन्दुओं को मुसलमान बनाते थे। जो भी भारत में मुसलमान हैं वो परिवर्तित हिन्दू हैं।

    अफसरों से बदतमीजी के लिए भी रहे विवादों में

    अफसरों से बदतमीजी के लिए भी रहे विवादों में

    सुरेंद्र सिंह कई मौकों पर अधिकारियों के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे हैं और उन पर बदतमीजी के आरोप लगे हैं। हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ एक जेई के ट्रांसफर को लेकर गाली गलौज कर रहे हैं। इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के साथ हाथापाईको लेकर विवादों में रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+