यूपी: कूकर बनाने में एक्सपर्ट हैं पकड़े गए आतंकी, पेशावर से मिल रहा था इंस्ट्रक्शन, 14 दिनों की रिमांड
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके से सर्च ऑपरेशन के दौरान एटीएस ने रविवार को अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आतंकवादी 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने की योजना बना रहे थे। इनकी पहचान मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े हैं। इन दोनों को पाकिस्तान से हैंडल किया जा रहा था। कोर्ट ने दोनों आतंकियों को 26 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है।

कूकर बम बनाने में एक्सपर्ट हैं आतंकी
Recommended Video
पूछताछ और छानबीन में जो अबतक जानकारी मिली है उसके मुताबिक ये दोनों आतंकी प्रेशर कूकर बम बनाने में एक्सपर्ट हैं। हालांकि इन्हें इंडिया में किसने ट्रेनिंग दी, कैसे ये बम एक्सपर्ट्स बने, इसकी जांच की जा रही है। वहीं एटीएस और दिल्ली पुलिस आतंकियों की ट्रैवेल हिस्ट्री और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी जुटा रही है। यह भी शक जताया जा रहा है कि ये आतंकी देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर सकते थे। इस संबंध में उनपर FIR भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोनों संदिग्धों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं जिनकी छानबीन की जा रही है।
वहीं इनके साथ के दो आतंकी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि वे किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी स्मारक के पास विस्फोट करने की फिराक में थे। उनका मकसद था कि विस्फोट में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मौत हो। यह भी जानकारी सामने आई है कि ये पाकिस्तान के पेशावर में बैठे किसी शख्स के इशारों पर काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications