यूपी-बिहार लोकसभा उपचुनाव: गोरखपुर, फूलपुर और अररिया सीट पर लिए वोटिंग खत्म, 13 मार्च को मतगणना
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर व बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर रविवार (11 मार्च) को उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। गोरखपुर और फूलपुर की सीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी वहीं बिहार के अररिया की लोकसभा सीट वहां से राजद सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। इससे पहले शाम 5 बजे तक गोरखपुर में 43 फीसदी तो वहींफूलपुर में 38 फीसदी मतदान हुआ।

LIVE Feed
गोरखपुर उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि प्रदेश की जनता सौदेबाजी के गठबंधन को नकार चुकी है । जनता सुशासन और विकास पर वोट कर बीजेपी को प्रचंड मतों से विजय दिला रही है। विकास और सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में रहना बेहद जरूरी है
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications