सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत, 30 गिरफ्तार
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से अब तक 36 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि शुक्रवार को प्रशासन ने 18 लोगों के मरने की बात कही थी लेकिन अब इस जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। सहारनपुर जिले के मजिस्ट्रेट आलोक पांडे ने कहा है कि अभी तक 46 लोगों के पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक 36 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है।

इसमें सहारनपुर से इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज लाए जाने के दौरान मारे गए 18 लोग भी शामिल हैं। इस मामले में सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया है कि तीन पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 25 पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की माने तो इस मामले में अभी तक 400 लीटर से भी ज्यादा अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। बता दें कि यह घटना सहारनपुर थाना क्षेत्र के उमाही गांव का है।
एसएसपी ने कहा है कि गांव के पी पिंटू नामक युवक ने यह शराब खरीदकर गांव में बांटी थी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से बीमार लोगों को 50 हजार रुए मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि जहरीली शराब की एक और घटना कुशीनगर में भी सामने आई है जहां 10 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब की यह घटना सामने आने के बाद थानेदार और आबकारी निरीक्षक समेत 9 लोगों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications