यूपी: टैंकर से टकराई स्कूली बस, 3 बच्चों की मौत, 20 जख्मी

इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों गाड़ियों के चालक मौके से फरार हो गए। घटना हरदुआं हरदासपुर गांव की है। टक्कर इतनी भीषण थी की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बस में सवार 24 में से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह हुआ। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों चालकों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications