हैदराबाद में निजाम म्यूजियम में रखे सोने के बर्तन चुरा ले गए चोर
हैदराबाद। हैदराबाद के निजाम म्यूजियम में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने म्यूजियम के भीतर रखे टिफिन बॉक्स, प्लेट, कप, चम्मच पर हाथ साफ क दिया है। ये सभी बर्तन सोने के बने हुए थे, जिसे चोर म्युजिमय से उड़ा ले गए। घटना के बाद इस मामले में मीर चौक पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि म्यूजियम के गेट पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा है।

चोर वेंटिलेटर के रास्ते म्यूजियम में घुसे थे और यहां रखा टिफिन बॉक्स, कप समेत तमाम बेशकीमती सामान लेक फरार हो गए। आपको बता दें कि इन बर्तनों का इस्तेमाल हैदराबाद के अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान, असप जाह सप्तम ने किया था। चोरी के बाद हैदराबाद पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है जोकि चोरों का पता लगाएगी। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नीलामी में इन प्राचीन सामानों की कीमत तकरीबन 50 करोड़ रुपए है।
चोर जिस टिफिन को उड़ाकर ले गए हैं उसका वजन तकरीबन दो किलोग्राम है, इसपर हीरे और रूबी जड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि म्यूजियम के अधिकारियों से हमे यहां चोरी होने की खबर मिली है। किसी भी तरह से घटनास्थल पर सबूत नष्ट ना हो, लिहाजा म्यूजियम को सील कर दिया गया है। चोरों ने यहां सीसीटीवी कैमरे को पहले ही घुमा दिया था, जिससे कि वह इसकी जब्त में ना आएं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों को पहले से ही म्यूजियम के भीतर की पूरी जानकारी थी।
इसे भी पढ़ें- पत्थर के बाद अब शिवराज सिंह पर फेंका गया जूता, वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications