'ये Shark Tank S2 के सेट से हो सकता है', हर्ष गोयनका के पोस्ट पर यूजर्स ने लिए मजे
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने हाल ही में एक जेंट्स टॉयलेट की डरावनी फोटो पोस्ट की है, जिस पर यूजर्स ने शार्क टैंक सीजन 2 की जमकर खिंचाई की।

Harsh Goenka Funny Tweet: आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) अपने बिजनेस के अलावा अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और मोटीवेशनल पोस्ट के लिए भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हर्ष गोयनका के शेयर किए गए पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। ऐसे में अब उनके लेटेस्ट पोस्ट से यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
"कोई ऐसा क्यों करेगा ?"
हर्ष गोयनका ने ट्वीट पर एक जेंट्स टॉयलेट की फोटो शेयर की है, जो देखने में काफी डरावनी लग रही है। इसी के साथ फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कोई ऐसा क्यों करेगा ?", जिस पर अब रिएक्शन की भरमार आ चुकी है। उनके इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 998 लोगों ने इसे लाइक किया है।
लोगों ने की शार्क टैंक की खिंचाई
एक यूजर ने लिखा कि मैं एक निबंध लिख सकता था, लेकिन ट्विटर पर कुछ भी कहने से बचना सबसे अच्छा है। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। एक अन्य ट्विटर यूजर ने शार्क टैंक सीजन 2 का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ये Shark Tank India S2 के सेट से हो सकता है। एक और ने लिखा- जब शार्क टैंक को डिजाइन दिया जाता है।
जानिए क्या था शार्क टैंक का मुद्दा
दरअसल, हाल ही में हर्ष गोयनका ने शार्क टैंक से सीजन के जजों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि शार्क्स की कंपनियां खुद घाटे में चल रही है। गोयनका ने डेटा शेयर कर बताया था कि सिर्फ एक जज को छोड़कर सभी की कंपनियां घाटे में हैं। जिस पर शार्क टैंक जज और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि आरपीजी ग्रुप चैयरमेन के आंकड़े सही नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications