देश में Apple स्टोर खुलने से यूजर्स को मिलेंगे ये बड़े फायदे, नए iphone के लिए अब नहीं जाना होगा विदेश, जानिए
टीम कुक ने कहा कि एप्पल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार भारत में बहुत जोर दे रहा है। एप्पल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। लोग इस तरफ काफी झुक रहे हैं। हम इसे और किफायती बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Apple Store Benefits: दिग्गज टेक कंपनी और आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल अब देश में दो स्टोर खोलने जा रहा है। पहला स्टोर मुंबई में तो वहीं दूसरा स्टोर दिल्ली में खोला जाएगा। मुंबई में एप्पल बीकेसी तो दिल्ली में एप्पल साकेत के नाम से दो नये स्टोर खुल रहे हैं। मुंबई में 18 अप्रैल को स्टोर खुल रहा है तो वहीं दिल्ली में 20 अप्रैल को सेलेक्ट सिटी वॉक दिल्ली में खुल रहा है।
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि दिल्ली-मुंबई में एप्पल के स्टोर खुलने से लोगों को क्या फायदे मिलने वाले हैं। आपको बता दूं कि स्टोर खुलने से लोगों को बहुत से फायदे मिलेंगे। एप्पल लवर्स को अब लॉन्चिंग प्रोडक्ट्स लेने के लिए अब दूसरे देश नहीं जाने पड़ेंगे।
अब यहीं मिलेंगे सारे प्रोडक्ट्स
Recommended Video

एप्पल के प्रोडक्ट्स जब लॉन्च होते थे तो वह उत्पाद इंडिया में नहीं मिलते थे। एप्पल लवर्स इसके लिए दुबई, सिंगापुर समेत अन्य देश जाते थे। लेकिन इंडिया में स्टोर खुल जाने से अब लोगों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। जो भी प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे, वह यहां सीधे मिल जाएंगे।
मिलेंगे ये बड़े फायदे
प्रोडक्ट्स के लिए अब लोगों को दूसरे देश नहीं जाना पड़ेगा।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का बड़ा फायदा होगा।
एक ही स्टोर पर एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे।
कोई भी स्टॉक यहां सबसे पहले आएगा।
यूजर्स को मिल सकते हैं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स।
यूजर्स को मिल सकते हैं एक्सक्लूसिव ऑफर्स।
अब नहीं होगी ये दिक्कत
लॉन्चिंग के वक्त इंडिया में प्रोडक्ट्स नहीं होने से लोगों को बड़ी दिक्कत होती थी। उनलोगों के लिए यह बड़े फायदे हैं कि उन्हें अब लॉन्चिंग के वक्त प्रोडक्ट्स के लिए दूसरे देश नहीं जाने पड़ेंगे। वहीं, एप्पल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ये रिटेल स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन से बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराएगा।
डिजाइन कर रहा लोगों को आकर्षित
दिल्ली और मुंबई एप्पल के दो सबसे बड़े शहर हैं, जिनकी भारत में आईफोन की बिक्री में 11 प्रतिशत और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस बीच एप्पल स्टोर का डिजाइन काफी चर्चा में है। लोग इसके डिजाइन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके डिजाइन दिल्ली के कई गेटों से प्रेरित है, जिनमें से प्रत्येक शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications