वैलेंटाइन डे पर शायरी के जरिए करें प्यार का इज़हार, इस अंदाज में कहें दिल की बात
नई दिल्ली। आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन है। इस दिन प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। ये वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन आता है। सभी प्रेमी खास तरीके से इस दिन को मनाते हैं। वहीं जो एक दूसरे से दूर होते हैं वह मैसेज भेजकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे मैसेज और कोट्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप उससे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं जिसे आप बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

तुम्हारे साथ हुई हर मुलाकात अलग है!
-तुम्हारी यादों में बीती हर बात अलग है; तुम्हारे साथ हुई हर मुलाकात अलग है; हर शख्स मेरी ज़िंदगी छू कर गया; मगर तुम्हारे साथ हुई हर मुलाकात अलग है! Happy Valentine Day
-अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता हैं बस ख्याल तेरा, कुछ इस कदर दुआओं सा मिला हैं मुझे साथ तेरा, कि अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया ये दामन मेरा

धड़कते हुए अरमानों एक सुरमई शाम दे दें !
-चलो आज खामोश प्यार को इक नाम दे दें, अपनी मोहब्बत को इक प्यारा अंज़ाम दे दें, इससे पहले कहीं रूठ न जाएं मौसम अपने,धड़कते हुए अरमानों एक सुरमई शाम दे दें ! हैप्पी वैलेंटाइन डे
-एक आस, एक एहसास, मेरी सोच और बस तुम,एक सवाल, एक मजाल, तुम्हारा ख़्याल और बस तुम, एक बात, एक शाम, तुम्हारा साथ और बस तुम,
एक दुआ, एक फ़रियाद, तुम्हारी याद और बस तुम, मेरा जूनून, मेरा सुकून बस तुम और बस तुम। Happy Valentine Day 2019

होंठों से प्यार के फ़साने नहीं आते
-होंठों से प्यार के फ़साने नहीं आते; साहिल पे समंदर के मोती नहीं आते; ले लो अभी ज़िंदगी में दोस्ती का मज़ा; फिर लौट के हम जैसे दीवाने नहीं आते! Happy Valentine Day
-सभी नगमें साज़ में गाये नहीं जाते; सभी लोग महफ़िल में बुलाये नहीं जाते; कुछ पास रह कर भी याद नहीं आते; कुछ दूर रहकर भी भुलाये नहीं जाते! Happy Valentine Day












Click it and Unblock the Notifications