अमेरिकी महिला ने फेसबुक पर बताई गोवा में हुई छेड़छाड़ की कहानी, आरोपी बाइकर गिरफ्तार
गोवा। एक अमेरिकी महिला ने गोवा में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को फेसबुक पर लिखा, जिसके बाद आरोपी बाइकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी महिला ने उस बाइक ड्राइवर पर ये आरोप लगाया है जिसे उसने घूमने के लिए भाड़े पर लिया था। महिला ने शिकायत नहीं की थी लेकिन पुलिस महिला के फेसबुक पोस्ट पर लिखे पोस्ट के आधार पर ही जांच कर रही है। पुलिस को मामले में शिकायत होने पर आगे कार्रवाई करेगी। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच सिर्फ फेसबुक पोस्ट के लेख के आधार पर हो रही है।

पीड़ित अमेरिकी महिला ने फेसबुक पर बताया है 'गोवा के अरपोरा में रात में लगने वाले बाजार में वो गई थी। यहां पर मैंने बागा जाने के लिए बाइक को किराए पर लिया ताकि वहां पहुंच कर डिनर करें। रास्ते में उसने दोस्ताना बातचीत की और मुझसे पूछा कि वो कहां रहती है। उसने मुझसे कहा कि अगर वो यहां से वापस जाना चाहे तो वो उसे कम किराए में ही शहर वापस छोड़ देगा। उसने करीब दो घंटे तक मेरा इंतजार किया। खाना खाने के बाद उसने मुझे वहां से फिर अपनी बाइक पर बैठाकर मोरजिम छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में वो मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगा। रास्ते में उसने मुझसे पूछा कि क्या वो मुझे किस कर सकता है। इस पर मैंने कहा कि वो प्रोफेशनल व्यवहार रखे तो बेहतर होगा।
महिला ने बताया, 'इसी दौरान उसने अपनी बाइक को दूसरी तरफ मोड़ दिया जो हमारे रास्ते से बिल्कुल अलग था। उसने कहा कि ये रास्ता छोटा है जबकि हम करीब 40 मिनट की सफर कर चुके थे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने मेरा हाथ अपने शर्ट के अंदर डालने लगा। उसके बाद वो मेरे हाथ को अपने पैंट के अंदर डालने की कोशिश की। इसके बाद में समझ गई कि इसका इरादा सहीं नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications