गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पीएम मोदी ने किया आमंत्रित

US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसी महीने सितंबर में G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। अब गणतंत्र दिवस पर यूएस प्रेसिडेंट मुख्य अतिथि हो सकते हैं। जिसकी जानकारी अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने दी है।

गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी ने जी20 समिट में शामिल होने के दौरान बाइडेन को न्योता दिया है।

US President Joe Biden

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह में आमंत्रित किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपजि जो बाइडेन को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के लिए पीएम मोदी की तरफ से दिया गया ये न्योता इसलिए भी खास है, क्योंकि भारत अगले साल क्वाड की लीडरशिप समिट की मेजबानी करने वाला है।

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर सामने आई थी कि आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सरकार क्वाड समूह के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज और जापानी पीएम फूमियो किशिदा को आमंत्रित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार भारत आएंगे बाइडेन

जी20 समिट में शामिल होने आए जो बाइडेन अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए थे। वहीं अब अगले साल 26 जनवरी को उनका दूसरी बार भारत आना होगा।

इससे पहले साल 2018 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। हालांकि किसी कारणवश वो भारत नहीं आ पाए थे।

उससे पहले साल 2015 में बराक ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+