ट्रंप ने मोटेरा में किया स्वामी विवेकानंद का जिक्र, सचिन और DDLJ पर भी बोले
अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारतीय दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। यहां साबरमती आश्रम जाने के बाद उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया। मोटेरा स्टेडियम में भाषण देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद की तारीफ की। साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा हिंदी फिल्मों का भी जिक्र किया।

Recommended Video
ट्रंप यहीं नहीं रुके उन्होंने खेल जगत के कुछ भारतीय दिग्गजों के नाम भी लिए। ट्रंप ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी नाम लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद भारतीय त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, भारत वो देश है जहां दिवाली पर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। भारत वो देश है जहां कुछ दिन में होली जैसा खूबसूरत त्योहार मनाया जाएगा। भारत में कानून का राज है , हर शख्स को आजादी है। यहां हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई मिलजुल कर रहते हैं।
ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान न केवल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी दिल खोलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गुजरात के नहीं बल्कि देश के लिए गर्व हैं, जो असंभव को संभव बना सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज भारत तरक्की कर रहा है और ये विकास की यात्रा दुनिया के लिए मिसाल है।












Click it and Unblock the Notifications