दो दिनों के दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विस्तृत बातचीत हुई, इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रिश्तों में वैश्विक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की। बता दें कि ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं।

LIVE Feed
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय उद्योग को भी अपने देश में और अधिक निवेश करने का न्योता दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारती उद्योगपतियों से कारोबार से जुड़े कानून के अंकुश को और कम करने का भी वादा किया है। उद्योगपतियों के साथ बैठक में उन्होंने अमेरिका में निवेश के लिए नियमन और बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया है।
अगले 50 से 100 वर्षों में प्रमुख खिलाड़ी बनने जा रहा है भारत
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में भारत का भविष्य अभूतपूर्व होने जा रहा है। भारत अगले 50 से 100 वर्षों में प्रमुख खिलाड़ी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, आर्थिक नजरिए से भी भारत सशक्त देश बनने की ओर अग्रसर है।
पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- हमने आज इस पर बहुत लंबी बात की। कोई सवाल नहीं है कि यह एक बड़ी समस्या है। हम इस पर काम कर रहे हैं। मैंने कहा कि मैं मदद के लिए जो भी कर सकता हूं वह करूंगा क्योंकि पीएम मोदी और पाक पीएम के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हमारी टीमों ने एक व्यापक व्यापार समझौते के लिए शानदार प्रगति की है। मुझे आशा है कि हम दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। जब से मैंने पदभार संभाला है, भारत में अमेरिकी निर्यात लगभग 60% और उच्च गुणवत्ता वाली अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात 500% बढ़ा है।

READ MORE













Click it and Unblock the Notifications