US Capitol Violence: ट्रंप समर्थकों की हिंसा पर बॉलीवुड सितारे हैरान, जानिए क्या बोले

US Capitol Violence: ट्रंप समर्थकों की हिंसा पर बॉलीवुड सितारे हतप्रभ, जानिए क्या बोले

नई दिल्ली। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल बताए गए हैं। अमेरिका में 6 जनवरी और भारत के समय के हिसाब से बुधवार-गुरुवार की रात को ये हिंसा हुई है। ट्रंप को ही राष्ट्रपति बनाने की मांग करते हुए उनके समर्थक हथियारों के साथ कैपिटल हिल में घुस गए और हिंसा की। सुरक्षाबलों ने काफी संघर्ष के बाद इन लोगों को कैपिटल हिल से निकाला। इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अमेरिका में इस तरह की हिंसा पर बॉलीवुड सितारे भी हतप्रभ हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

स्वरा बोलीं- ये है भीड़ की अराजकता

स्वरा बोलीं- ये है भीड़ की अराजकता

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अमेरिका में हिंसा की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि भीड़ की अराजकता कुछ इसी तरह की होती है। बता दें कि कैपिटल हिल में इलेक्टोरल कॉलेज की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर मुहर की तैयारी थी। यूएस कैपिटल वॉशिंगटन डीसी में है। यहां अमेरिकी कांग्रेस के लोग बैठते हैं। इसी दौरान हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने वॉशिंगटन में मार्च निकाला और कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया। ये लोग डोनाल्ड ट्रंप को ही फिर से राष्ट्रपति बनाने की मांग कर रह रहे थे।

 अमेरिका के लिए काला दिन: रिचा

अमेरिका के लिए काला दिन: रिचा

रिचा चड्ढा ने इस हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये अमेरिका के लिए एक काला दिन है। लोकतंत्र में इस तरह की घटना शर्मनाक है। ये एक सोची समझी साजिश की तरह दिख रहा है। वॉशिंगटन में हिंसा के बाद वहां के मेयर ने शहर में 15 दिन के इमरजेंसी का ऐलान किया है।

ट्रंप ने यही अमेरिका को दिया है

जानेमाने फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने कैपिटल हिल पर कब्जा कर लिया... यह वही है जो डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को दिया है। अमेरका की बेहतरी के सपने देखने वाले लोगों की आत्मा आज ये देखकर जरूर परेशान हो रही होगी। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के भी कई सितारों ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है और गुस्से का इजहार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+