उर्वशी रौतेला को उनकी मां ने भेजी विराट कोहली की ऐसी फोटो, एक्‍ट्रेस ने पूछा- आखिर चाहती क्‍या हैं मम्‍मी

मुंबई। अपनी अदाओं से लाखों को दिवाना बना चुकीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला इस समय अपनी म्‍यूजिक एल्‍बम 'एक लड़की भीगी भागी सी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इस बीच उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है। अरे... अरे... घबराईए नहीं उर्वशी को कुछ नहीं हुआ है। दरअसल उनकी मां ने उन्‍हें व्‍हाट्सऐप पर विराट कोहली की एक पुरानी फोटो सेंड की है। उस फोटो में विराट अपनी मां को चाय बनाने में मदद कर रहे हैं। जानिए इससे क्‍या परेशानी है उर्वशी को

उर्वशी ने पूछा- आखिर क्‍या चाहती हैं मेरी मां

उर्वशी ने पूछा- आखिर क्‍या चाहती हैं मेरी मां

उर्वशी की मां ने जो तस्‍वीर शेयर की है बिना दाढ़ी-मूंछ के नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनकी मां सरोज कोहली भी दिख रही हैं और वह खाना बना रही हैं। फोटो में विराट अपनी मां की मदद करते दिख रहे हैं। उर्वशी ने इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह तस्वीर उनकी मां ने उन्हें भेजा है। वो ये जानना चा‍हती हैं कि उनकी मां मीरा रौतेला आखिर उनसे चाहती क्‍या हैं। इसके लिए उर्वशी ने फैंस से मदद मांगी है।

उर्वशी के इस पोस्‍ट पर खूब कमेंट आ रहे हैं

उर्वशी के इस पोस्‍ट तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने उर्वशी की खिंचाई करते हुए लिखा- आपको रुलाने के लिए तो किसी ने कहा है ताकि आप भी खाना बनाना सीख लें। अब अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला इन दिनों जिओ स्टूडियोज के साथ 3 फिल्में साइन की हैं। इनमें इंस्पेक्टर अविनाश, ब्लैक रोज, थिरुतु पायल 2 शामिल है। इंस्‍पेक्‍टर अविनाश एक बायोपिक है। इसके अलावा गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक एल्बम "मर जायेंगे' जल्द ही रिलीज होने वाली है तो वही दूसरी ओर उर्वशी रौतेला एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'वर्सेस' में एजिप्सिअन सिंगर और एक्टर मोहद रमदान के साथ नजर आने वाली है।

उर्वशी रौतेला के बारे में

उर्वशी रौतेला के बारे में

उर्वशी रौतेला का जन्‍म 25 फरवरी 1994 को हुआ था। वो नैनीताल उत्तराखंड से ताल्‍लुक रखती हैं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था। वह 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। वह 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उर्वशी साल 2012 की मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। उर्वशी रौतेला के करियर की शुरुआत एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म सिंह 'साहब द ग्रेट' से हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+