मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस ने दिया टिकट

नई दिल्ली। दो दिन पूर्व कांग्रेस में शामिल होने वाली फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। उर्मिला का मुकाबला इस सीट पर बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा जो वर्तमान सांसद भी हैं।फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया था। राहुल गांधी ने उर्मिला का पार्टी में स्वागत किया था।

मुंबई नॉर्थ ने कांग्रेस ने उर्मिला को बनाया उम्मीदवार

मुंबई नॉर्थ ने कांग्रेस ने उर्मिला को बनाया उम्मीदवार

पहले भी ऐसी चर्चाएं थीं कि उर्मिला को कांग्रेस मुंबई की किसी सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं उर्मिला का सक्रिय राजनीति में ये पहला कदम है। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस फिल्म अभिनेत्री ने कहा था कि वे चुनाव लड़ने या टिकट के लिए पार्टी में नहीं आई हैं। पार्टी की विचारधारा में उनका विश्वास है, इसलिए उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है। वे आम लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में आई हैं।

दो दिन पहले ही कांग्रेस में हुई थी शामिल

बीते कुछ समय से उर्मिला मातोंडकर फिल्मों से दूर हैं। साल 2016 में कारोबारी मोहसिन अख्तर से शादी करने के बाद वे सार्वजनिक जीवन में ज्यादा सक्रिय नहीं थीं। अब उन्होंने राजनीति करने का फैसला लिया है। कांग्रेस का दामन थामने के साथ ही उनकी राजनीति में एंट्री हो गई। पार्टी ने उनको मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

'रंगीला' फिल्म से डेब्यू किया था

'रंगीला' फिल्म से डेब्यू किया था

45 साल की उर्मिला मातोंडकर ने बचपन में एक्टिंग शुरू कर दी थी। हिन्दी सिनेमा के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उर्मिला ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 1995 में आई 'रंगीला' से डेब्यू किया था, जिससे उन्हें बेपनाह शोहरत हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें पिंजर, चमत्कार, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी,जैसी फिल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+