महाराष्ट्र विधान परिषद में मनोनीत हो सकती हैं उर्मिला मातोंडकर, शिवसेना हाईकमान कर रहा विचार

नई दिल्ली: एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सक्रिय राजनीति में फिर से वापसी कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वो राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के लिए मनोनीत हो सकती हैं, क्योंकि शिवसेना हाईकमान ने उनके नाम पर विचार किया है। हाल ही में राज्य विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हुआ था। जिस वजह से उद्धव मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 12 नए सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। जिनके नाम शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर तय करेंगे।

uddhav thackeray

दरअसल गुरुवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 12 नाम भेजने के लिए अधिकृत किया गया। मौजूदा वक्त में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र में सरकार चला रही है। जिस वजह से 4+4+4 फार्मूले पर मुहर लगी है यानी हर पार्टी से 4-4 नाम विधान परिषद के लिए जाएंगे। इस साल जून में 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हुआ था। अब 12 नए जो चुने जाएंगे वो 6 साल तक विधान परिषद के सदस्य रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने ओर से मिलिंद नार्वेकर, उर्मिला मातोंडकर, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के आदेश बांदेकर, सचिन अहीर और सुनील शिंदे का नाम रेस में है। वहीं एनसीपी ने एकनाथ खडसे, राजू सेट्ठी, आनंद शिंदे के नाम पर विचार किया है, जबकि कांग्रेस से सचिन सावंत, मुजफ्पर हुसैन, रजनी पाटिल, सत्यजीन तांबे और नसीम खान का नाम चर्चा में है। फिलहाल तीनों दलों के सैकड़ों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को आवेदन भेजे थे, जिस वजह से सभी नामों को लेकर गोपनीयता बरत रहे हैं।

वहीं उर्मिला के नाम पर पूछे गए सवाल पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि मैंने खुद उनका नाम संभावित उम्मीदवारों के लिए सुना है। मौजूदा वक्त में कैबिनेट को ही सभी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगानी है। इसका अधिकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को है, जो अंतिम फैसला करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को नाम भेजे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+