UPSC Result: सिविल सर्विसेज परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर कौन रहा?
UPSC Civil Services Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 के परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी की परीक्षा में सामान्य वर्ग से 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165, एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 1016 ने परीक्षा पास की है।
यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में इस वर्ष आदित्य श्रीवास्तव ने देशभर में AIR 1 हासिल करके टॉप पोजीशन हासिल की है। उनके अलावा अनिमेष प्रधान ने द्वितीय एवं डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथी रैंक पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने हासिल की है। पांचवें स्थान पर रुहानी रही हैं।

तस्वीरः आदित्य श्रीवास्तव(प्रथम स्थान), सृष्टि डबास(छठा स्थान), अनिमेष प्रधान(दूसरा स्थान)
यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्त्व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। इन्होंने आईआईटी कानपुर से डुअल डिग्री के तहत बीटेक व एमटेक किया है।
दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान ओडिशा में राउलकेला से आते हैं। अनिमेष ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। वर्तमान में वह इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं।
रैंक नाम
1. आदित्य श्रीवास्तव
2. अनिमेष प्रधान
3. दोनुरु अनन्या रेड्डी
4. पीके सिद्धार्थ रामकुमार
5. रुहानी
6. सृष्टि डबास
7. अनमोल राठौड़
8. आशीष कुमार
9. नौशीन
10. एश्वर्यम प्रजापति
11. कुश मोटवानी
12. अनिकेत शांडिल्य
13. मेधा आनंद
14. शौर्य अरोड़ा
15. कुणाल रस्तोगी
16. अयान जैन
17. स्वाती शर्मा
18. वरदह खान
19. शिवम कुमार
20. आकाश वर्मा
कैसे डाउनलोड करें टॉपर्स लिस्ट?
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट घोषित होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट/ टॉपर्स लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और टॉपर्स के नाम चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1,105 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। हाल के सालों में महिलाओं ने यूपीएससी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने में उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन इस बार लड़कों ने टॉप किया है।












Click it and Unblock the Notifications