UPSC Result 2023: कौन हैं टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, IPS रहते की यूपीएससी की तैयारी कर पाई रैंक वन
UPSC Topper Aditya Srivastava Biography in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आदित्य श्रीवास्त्व ने यूपीएससी टॉप किया है।
यूपीएससी रिजल्ट 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान अनिमेष प्रधान, तीसरा स्थान दोनुरूअनन्या रेड्डी ने हासिल किया है।

यूपीएससी ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किया है। साथ ही यह जानकारी भी शेयर की है कि इस बार देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) आदि के कितने पद भरे जाने हैं।
यूपीएससी सीएसई पास करके बनने वाले अफसरों के रिक्त पद
भारतीय प्रशासनिक - 180
भारतीय विदेश सेवा - 37
भारतीय पुलिस सेवा - 200
केंद्रीय सेवाएं ग्रूप (क) - 613
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप (ख) -113
कुल 1143

यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्त्व कौन हैं? (who is aditya Srivastava AIR 1 UPSC CSE 2023)
यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्त्व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। इन्होंने आईआईटी कानपुर से डुअल डिग्री के तहत बीटेक व एमटेक किया है। आईआईटी कानपुर से स्नातक लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने 12वीं में कक्षा में 95 प्रतिशत हासिल किए थे।
यूपीएससी टॉप टेन अभ्यर्थी
1 आदित्य श्रीवास्तव
2 अनिमेष प्रधान
3 दोनुरु अनन्या रेड्डी
4 पी के सिद्धार्थरामकुमार
5 रुहानी
6 सृष्टि डबास
7 अनमोल राठौड़
8 आशीष कुमार
9 नौशीन
10 एश्वर्यम प्रजापति

आदित्य श्रीवास्तव ने साल 2022 में भी पास की थी यूपीएससी
आईआईटी कानपुर से स्नातक लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने 12वीं में कक्षा में 95 प्रतिशत हासिल किए थे। इन्होंने Goldman Sachs कंपनी में जॉब भी किया। इन्होंने यूपीएससी 2022 में 236वीं रैंक हासिल की थी। तब इनको आईपीएस सर्विस कैडर मिला है। हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेते समय यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी की थी। आदित्य श्रीवास्तव के पिता अजय श्रीवास्तव, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक में एक सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications