'यारों ने उठाया और पूरे कैंपस में घुमाया', ऐसे मनाया UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने जश्न, देखें Video
UPSC 2023 Topper Aditya Srivastava Video: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें 1016 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए है। जिनमें से यूपी की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।
इस बीच आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दोस्त ने उनको उठाकर उनके टॉपर बनने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

लखनऊ के रहने वाले हैं आदित्य
यूपीएससी 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई है। वहीं साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी। जिसके बाद अब उन्होंने इस साल टॉप किया है।
टॉपर बनने के बाद जश्न का वीडियो वायरल
वहीं अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य श्रीवास्तव के टॉप करने के बाद आईपीएस एकेडमी में साथियों के उनको गोद में उठाकर सेलिब्रेट किया। वीडियो को IPS अभिषेक दावाच्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उनके साथी आदित्य को उठाकर चिल्ला-चिल्लाकर उनकी सफलता का जश्न मना रहे है। वहीं आदित्य भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
2022 में 216 रैंक हासिल हुई
इससे बाद 2022 में उन्हें पहली बड़ी सफलता मिली। और उनका आईपीएस के पद पर चयन हुआ। देशभर में उन्हें 216 रैंक हासिल हुई थी। उन्होंने हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग की और वर्त्तमान में बंगाल कैडर के अंडर ट्रेनी आईपीएस अफसर हैं।
हालांकि आईपीएस की ट्रेनिंग के साथ ही साथ आदित्य श्रीवास्तव IAS की परीक्षा की तैयारी भी करते रहे, जिसके बाद अब उन्होंने 2023 में सबसे बड़ी सफलता यानी टॉप बने गए। बता दें कि हर साल आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अफसर बनने का सपना देखने वाले लाखों युवा उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications