Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC: क्या होती है IAS, IPS, IRS, IFS, और IES अफसरों की सैलरी? क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, जानें पूरा चिट्ठा

UPSC Civil Services Exam: अच्छा वेतन, रुतबा और सुख-सुविधाएं...यह सपना हर शख्स का होता है। 'सरकारी नौकरी' में यह सभी खूबियां हैं। जिसको, हासिल करने के लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination) एक अच्छा मंच है। जहां अपनी काबीलियत का सुबूत देकर कोई भी अफसर बन सकता है।

UPSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं और प्रक्रियाओं के माध्यम से IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा), IPS (भारतीय पुलिस सेवा), IRS (भारतीय राजस्व सेवा), IFS (भारतीय विदेश सेवा), IES (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) में चयन होता है और फिर सच होता है अफसर बनने का ख्वाब। लेकिन, सभी के जहन में यह सवाल उठना लाजमी हैं कि कैसे होता है IAS, IPS, IRS, IFS, और IES में सिलेक्शन? क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? कितनी होती है सैलरी? आइए आपको बताते हैं स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल...

officer salary facilities

कैसे होता है सिलेक्शन?

IAS, IPS, IRS, IFS, और IES सेवाओं में चयन UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं और प्रक्रियाओं के माध्यम से होता है। प्वाइंट्स में जानें पूरी चयन प्रक्रिया...

1. IAS, IPS, IRS, IFS: सेवाओं के लिए चयन UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है। इसके लिए तीन चरणों में परीक्षा होती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • इंटरव्यू (Interview/Personality Test)

2. IES के लिए: चयन UPSC द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है। इसके लिए भी तीन चरणों में परीक्षा होती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मेन परीक्षा (Main Examination)
  • इंटरव्यू

क्या होता है सिलेक्शन के बाद?

  • ट्रेनिंग: चयनित उम्मीदवारों को उनके संबंधित अकादमियों में ट्रेनिंग दी जाती है। जैसे कि IAS उम्मीदवारों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में और IPS उम्मीदवारों को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में ट्रेनिंग मिलती है।
  • ट्रेनिंग के बाद तैनाती: ट्रेनिंग पूरा करने के बाद, अफसरों को उनकी सेवा और रैंक के अनुसार विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाता है। तैनाती का स्थान और कार्यभार सेवा की आवश्यकताओं और अधिकारी की प्राथमिकता पर निर्भर करता है। इस तरह, UPSC की परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न सिविल सेवाओं और इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्त किया जाता है।

कितनी होती है सैलरी?
IAS, IPS, IRS, IFS, और IES अफसरों की सैलरी उनके पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। लेकिन, अगर अफसरों की प्रारंभिक सैलरी की बात करें तो, सभी की लगभग 56,100 रुपए प्रति माह (बेसिक पे) + अन्य भत्ते (जैसे DA, HRA) होती है। इसके अलावा, समय के साथ अनुभव और प्रमोशन के आधार पर सैलरी बढ़ती रहती है और अन्य कई सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे सरकारी आवास और वाहन, मेडिकल सुविधाएं।

क्या-क्या मिलती हैं अफसरों को सुविधाएं?
IAS, IPS, IRS, IFS, और IES अफसरों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं। उनकी सुविधाएं पद के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। खास बात यह है कि इन सुविधाओं के अलावा, इन सेवाओं के अधिकारियों को उच्च स्तर का सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलती है। आइए जानते हैं सुविधाओं को विस्तार से...

1. IAS और IPS की सुविधाएं

  • सरकारी आवास: प्रमुख शहरों में बड़े और सुव्यवस्थित सरकारी आवास।
  • सरकारी वाहन: ड्राइवर सहित वाहन।
  • मेडिकल सुविधाएं: खुद और परिवार के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं।
  • सुरक्षा: आवश्यकता अनुसार सुरक्षा कर्मी।
  • सहायक कर्मचारी: ऑफिस और घर के कामों के लिए।
  • सब्सिडाइज्ड बिजली और टेलीफोन: बिजली और टेलीफोन बिल में छूट।
  • विदेश यात्रा: सरकारी कार्य के लिए विदेश यात्रा की सुविधा।
  • पेंशन: सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ।

2. IRS (Indian Revenue Service)

  • सरकारी आवास: प्रमुख शहरों में सरकारी आवास।
  • सरकारी वाहन: कुछ पदों पर वाहन की सुविधा।
  • मेडिकल सुविधाएं: खुद और परिवार के लिए चिकित्सा सुविधाएं।
  • सहायक कर्मचारी: कुछ पदों पर ऑफिस के कामों के लिए।
  • विदेश यात्रा: सरकारी कार्य के लिए विदेश यात्रा की सुविधा।
  • पेंशन: सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ।

4. IFS (Indian Foreign Service)

  • विदेश में आवास: विदेशों में उच्च स्तरीय आवास।
  • सरकारी वाहन: ड्राइवर सहित वाहन।
  • मेडिकल सुविधाएं: खुद और परिवार के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं।
  • विदेश यात्रा: नियमित रूप से विदेश यात्रा की सुविधा।
  • शिक्षा: बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष सुविधाएं।
  • सहायक कर्मचारी: ऑफिस और घर के कामों के लिए।
  • पेंशन: सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ।

5. IES (Indian Engineering Services)

  • सरकारी आवास: प्रमुख शहरों में सरकारी आवास।
  • सरकारी वाहन: कुछ पदों पर वाहन की सुविधा।
  • चिकित्सा सुविधाएं: खुद और परिवार के लिए चिकित्सा सुविधाएं।
  • सहायक कर्मचारी: कुछ पदों पर ऑफिस के कामों के लिए।
  • विदेश यात्रा: सरकारी कार्य के लिए विदेश यात्रा की सुविधा।
  • पेंशन: सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ।

क्लियर करने का गणित?
प्रारंभिक परीक्षा

  • पेपर 1: सामान्य अध्ययन (200 अंक)
  • पेपर 2: सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (200 अंक) (क्वालीफाइंग पेपर है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है)

मेन परीक्षा

  • पेपर A: अनिवार्य भारतीय भाषा (300 अंक) (क्वालीफाइंग पेपर)
  • पेपर B: अंग्रेजी (300 अंक) (क्वालीफाइंग पेपर)
  • पेपर I: निबंध (250 अंक)
  • पेपर II से V: सामान्य अध्ययन (250 अंक प्रत्येक)
  • पेपर VI और VII: वैकल्पिक विषय (250 अंक प्रत्येक)

इंटरव्यू (200 अंक) मेन परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाती है।

भारत में कितने लोग UPSC की परीक्षा के लिए फॉर्म भरते हैं?

हर साल भारत में लाखों लोग UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरते हैं। यह संख्या हर साल बदल सकती है, लेकिन औसतन 8-10 लाख उम्मीदवार UPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इनमें से लगभग 50% उम्मीदवार परीक्षा में वास्तविक रूप से भाग लेते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवार मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के लिए योग्य होते हैं। आखिर में, केवल कुछ हजार उम्मीदवार ही अंतिम चयन सूची में स्थान बना पाते हैं। UPSC की परीक्षा बहुत ही कठिन मानी जाती है और इसके लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+