UPSC Interview 2024: IFS अपाला मिश्रा ने इंटरव्यू में इस स्ट्रेटेजी से तोड़ा था यूपीएससी का रिकॉर्ड
IFS Apala Mishra UPSC Strategy: नए साल 2024 की शुरुआत के साथ ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के उन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेना शुरू कर देगा, जो मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं।
इन अभ्यर्थियों के लिए आईएफएस डॉ. अपाला मिश्रा की इंटरव्यू स्ट्रेटेजी मददगार साबित हो सकती है। खबर में जानिए कि आखिर अपाला मिश्रा ने कौनसी रणनीति अपनाकर यूपीएससी इंटरव्यू में रिकॉर्डतोड़ नंबर हासिल किए।
यह भी पढ़ें- IAS-MLA Marriage: भव्य बिश्नोई संग 7 फेरों से पहले जमकर नाचीं परी बिश्नोई, देखें वायरल VIDEO

दो जनवरी से शुरू होंगे यूपीएससी इंटरव्यू
यूपीएससी साक्षात्कार 2 जनवरी 2024 से शुरू होंगे, जो 16 फरवरी 2024 तक चलेंगे। इस दौरान यूपीएससी ने 1026 अभ्यर्थियों को बुलाया है। इन्होंने 8 दिसंबर को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- Top 5 IAS of Year 2023: परी बिश्नोई से लेकर टीना डाबी तक ये 5 महिला IAS अफसर क्यों छाईं रही?
आईएफएस अपाला मिश्रा को इंटरव्यू में मिले थे 215
बीते दस साल में यूपीएससी इंटरव्यू में सर्वाधिक अंक पाने वालों में डॉ. अपाला मिश्रा दूसरे नंबर हैं। इन्होंने साल 2020 में 275 में से 215 अंक हासिल किए थे। गाजियाबाद की रहने वाली अपाला मिश्रा को अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक मिली थी। वर्तमान में भारतीय विदेश सेवा की अफसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Pari Bishnoi Wedding: IAS बहू के स्वागत में देसी घी के पकवानों से महका MLA Bhavya Bishnoi का आदमपुर
अपाला मिश्रा की इंटरव्यू की स्ट्रेटेजी
साल 2020 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास करने के बाद डॉ. अपाला मिश्रा ने यूट्यूब चैनल दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिए अपनी स्ट्रेटेजी शेयर की।
अपाला मिश्रा ने बताया कि यूपीएससी के सफर में उन्होंने ज्यादा तैयारी इंटरव्यू के लिए की थी और इसी को लेकर सबसे ज्यादा डरी हुई थीं।

जानिए अपाला मिश्रा के कुछ टिप्स
-इंटरव्यू की तैयारी मुख्य परीक्षा समाप्त होते ही कर देनी चाहिए।
-डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) के पहलू को सोच समझकर भरें और उससे जुड़े तमाम सवालों की अच्छे से तैयारी करें।
-मेडिकल बैकग्राउंड से होने के कारण अपाला ने अपनी पसंद, नापसंद, हॉबी के अलावा मेडिकल से जुड़े सवालों की भी तैयारी की।
-इंटरव्यू में करंट अफेयर से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं।
-अपाला का इंटरव्यू में कोविड महामारी के दौरान हुआ था। ऐसे में अपाला ने कोविड व हैल्थ सेक्टर से जुड़े सवालों की भी तैयारी की थी।
-अपने सेक्टर के सवालों की तैयारी के नोटस बनाना बहुत जरूरी है।
-इंटरव्यू की तैयारी का सबसे बेस्ट तरीका है कि अपने आप से सवाल करें और उनके जवाब नोट करें।
-मसलन आप जिस कॉलेज में पढ़े हो। उसका इतिहास तक इंटरव्यू में पूछा जा सकता है।
-अपने नाम से लेकर भविष्य में अफसर बनकर सर्विस देने तक के सवालों को तैयार करें।
-अपाला को उनके इंटरव्यू में अपाला नाम का मतलब भी पूछा गया था।
-परिवार के बैकग्राउंड से सवाल पूछ लिए जाते हैं।
-अपाला के पिता व भाई आर्मी में होने के कारण आर्मी बैकग्राउंड के सवाल भी पूछे गए।
यह भी पढ़ें- Gajendra Singh Meena: ₹ 40 करोड़ की नौकरी छोड़ IFS बने गजेंद्र सिंह मीणा, ग्रामीण DJ पर खूब नाचे

यहां से डाउनलोड करें यूपीएससी इंटरव्यू ई-समन पत्र
यूपीएससी के Personality Test (साक्षात्कार) के लिए चुने गए 1026 उम्मीदवारों को ई-समन पत्र शीघ्र ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
पिछले दस सालों का रिकॉर्ड IAS Zainab Sayeed के नाम
यूपीएसएसी में इंटरव्यू में 275 अंक का होता है, जिसका कोई कटऑफ नहीं होता है। अभ्यर्थी को कम से 65 से 75 प्रतिशत के बीच अंक लाने होते हैं। बीते दस साल में इंटरव्यू में सबसे अंक लाने का रिकॉर्ड आईएएस अधिकारी जैनब सईद के नाम है। इन्होंने साल 2014 में 275 में से 220 अंक हासिल किए।
ट्रेन का किराया भी देगा यूपीएससी
यूपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा विभिन्न राज्यों में कई केंद्रों पर आयोजित करवाता है, लेकिन यूपीएससी साक्षात्कार केवल एक ही केंद्र यानी नई दिल्ली स्थित यूपीएससी भवन में होते हैं। इंटरव्यू के आने वाले अभ्यर्थियों का सेकंड/स्लीपर क्लास ट्रेन किराया यूपीएससी की ओर से दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications