Gajendra Singh Meena: ₹ 40 करोड़ की नौकरी छोड़ IFS बने गजेंद्र सिंह मीणा, ग्रामीण DJ पर खूब नाचे
IFS Gajendra Singh Meena success story: भारतीय वन सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह मीणा मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव कोयला के रहने वाले हैं।
motivational story of IFS Gajendra Singh Meena: करोड़ों रुपए का जॉब ऑफर। वो भी जापान जैसे विकसित देश में। हर कोई तुरंत करोड़ों की यह नौकरी पा लेगा, मगर बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो करोड़ों की नौकरी ठुकराकर अपने देश में रहकर काम करना चाहते हैं। (वीडियो नीचे)
ऐसे ही कहानी राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव कोयला के गजेंद्र सिंह मीणा की है। इन्होंने जापान में 40 करोड़ का जॉब ऑफर ठुकराकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IFS) के अफसर बने हैं।

बता दें कि गजेंद्र सिंह मीणा के पिता रामप्रकाश मीणा पेशे से शिक्षक हैं। इन्होंने बेटे को खूब पढ़ाया-लिखाया और देश में रहकर देशवासियों के लिए काम करने की सीख दी। इसका ही नतीजा है कि गजेंद्र ने जापान जाकर करोड़ों कमाने का ऑफर ठुकरा दिया।
गजेंद्र सिंह मीणा ने साल 2016 में आईआईटी कानुपर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद इ्न्हें जापान के लिए 40 करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर मिला था, जिसे इन्होंने ठुकरा दिया।
इसके बाद गजेंद्र सिंह मीणा ने साल 2017 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में 49वीं रैंक पाई। वर्तमान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली में उप निदेशक पद पर कार्यरत हैं। अब पहले ही प्रयास में भारतीय वन सेवा परीक्षा पास करके आईएफएस बने हैं।

दावा किया जा रहे हैं कि गजेंद्र सिंह मीणा धौलपुर में अपने गांव से आईएफएस बनने वाले पहले शख्स हैं। आईएफएस बनने के बाद धौलपुर आए गजेंद्र सिंह मीणा का जोरदार स्वागत किया गया। गांव वालों ने डीजे पर जमकर डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications