UPSC Result 2022 JMI RCA: फ्री कोचिंग लेकर 23 उम्मीदवारों ने बनाई अपनी जगह, जानिये जामिया RCA के बारे में...

यूपीएससी 2022 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। इस साल जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की निशुल्क कोचिंग अकादमी से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

UPSC

JMI RCA students UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी मंगलवार को सिविल सर्विसेज 2022 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। इस साल भी महिलाओं ने ही टॉप पर अपना दबदबा कायम रखा। इशिता किशोर ने AI 1 रैंक हासिल की। इसके बाद दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया फिर उमार हरथी एन और फिर स्मृति मिश्रा रहीं।

टॉप पर रही तीन महिलाएं
पिछले साल की बात करें तो श्रुति शर्मा ने UPSC CSE 2021 परीक्षा में पहली रैंक हासिल की थी। तीन महिलाएं टॉप 3 पर रही थीं। इनमें अंकिता अग्रवाल दूसरे और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की थी।

जामिया RCA से सिलेक्ट हुए 23 उम्मीदवार
बताते चलें कि इस साल जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की की फ्री कोचिंग (RCA) के 23 छात्रों का मेरिट लिस्ट में चयन हुआ है। 23 में से 12 छात्राएं हैं और 11 लड़के हैं। यूपीएससी सीएसई की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और इसके रिजल्ट 22 जून को घोषित कर दिए गए थे। मेन्स की परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित कर दिए गए थे। वहीं इंटरव्यू 18 मई को खत्म हुए थे।

अब तक कितने उम्मीदवार हुए सफल
बताते चलें कि आरसीए की स्थापना के बाद से कोचिंग प्राप्त 270 से भी ज्यादा सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय और राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है। बीते साल टॉपर श्रुति शर्मा, साल 2018 में जुनैद अहमद और फैज अकील अहमद जैसे कई टॉपर्स शामिल हैं।

इस साल के टॉपर्स की बात करें तो JMI RCA के इन टॉपर्स ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी जगह बनाई है।

टॉपर रैंक
अजमेरा संकेत कुमार 35
दिव्यांशी सिंगला 95
आमिर खान 154
एसके हबीबुल्लाह 189
सुश्री सुवांगी खुंटिया 248
आकिप खान 269
रशीदा खातून 354
अयमान रिजवान 398
पूजा मीणा 467
मोहम्मद इरफान 476
श्रुती 506
रेपुड़ी नवीन चक्रवर्ती 550
सैयद मोहम्मद हुसैन 570
काजी आयशा इब्राहिम 586
जसकरन सिंह 595
अभिषेक दावाच्या 610
अदिति वर्मा 652
शुमैला चौधरी 703
उमेश मीणा 729
पल्लवी विजयवंशी 730
तस्कीर खान 736
मोहम्मद बुरहान जमान 762
ईरम चौधरी 852

जामिया के वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो कोचिंग अकादमी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है। देशभर में प्रवेश परीक्षा के लिए 10 सेंटर बनाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+