यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए IPS बोथरा ने दी ऐसी सलाह, वायरल हो रहा जवाब

यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए IPS बोथरा ने दी ऐसी सलाह, वायरल हो रहा जवाब

नई दिल्ली। आईपीएस अफसर अरुण बोथरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ट्विटर पर अक्सर उनके किए ट्वीट और रिप्लाई लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। उनका एक ऐसा ही रिप्लाई वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक छात्र को फोन बदलने की सलाह ही है। परीक्षा को लेकर सलाह मांगने पर बोथरा ने उनको ये जवाब दिया जिसकी खूब तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है।

तुम अपना फोन बदल दो

तुम अपना फोन बदल दो

ट्विटर पर राजा भाई नाम के शख्स ने अरुण बोथरा से कहा कि वो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसे सलाह दीजिए कि वो क्या करे। इस पर अरुण ने जवाब दिया कि फोन बदलकर नोकिया 5310 ले लो। ये जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और इस पर कमेंट कर चुके हैं। कुछ यूजर्स को तो ये सलाह इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसे यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों को लिए बेस्ट सलाह बता दिया। वहीं इस सलाह पर राजा नाम के इस छात्र ने लिखा, ठीक है सर। मैं यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद आपको जवाब दूंगा, शुक्रिया।

अरुण बोथरा को घेरने की कोशिश की, खुद घिरीं

अरुण बोथरा को घेरने की कोशिश की, खुद घिरीं

अरुण बोथरा के इस जवाब को कई लोगों ने अच्छी सलाह कहा लेकिन पारुल नाम की लड़की को ये अच्छी नहीं लगी। पारुल धीमान ने इस पर कहा कि मोबाइल बदल दो, फटे कपड़े पहनों, स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ो फिर भी परीक्षा क्लियर ना हो तो स्ट्रीट लाइट के पास वाले नाले में डूब मरो, ये सही प्लान है। पारुल को जवाब देते हुए अरुण बोथरा ने लिखा- ये इतना ड्रामा स्मार्ट फोन से ही होता है, बदल लो।

अपने रिप्लाई से बोलती बंद करते रहे हैं अरुण बोथरा

अपने रिप्लाई से बोलती बंद करते रहे हैं अरुण बोथरा

ट्विटर पर अरुण बोथरा का ऐसे मजेदार जवाब देने का ये कोई पहला मौका नहीं है। हर रोज वो किसी ना किसी को इसी तरह से मजाकिया लहजे में जवाब देते रहते हैं। हाल ही में इशी नाम के यूजर ने अरुण बोथरा को लिखा, 'एक जोक सुनाओ.' जिस पर आईपीएस अफसर ने ़रिप्लाई करते हुए लिखा, आप बहुत समझार हैं।

ऐसे ही रक्षित गुप्ता ने उनसे सवाल किया कि कोरोना के समय बिना ट्रेन के परीक्षा कराना उचित है क्या सर जी? अपने दिल पर हाथ रख कर पूछे खुद से? इस पर उन्होंने जवाब दिया- मेरे दिल पे हाथ रखने से Exam रुकता हो तो तुम आ कर रख लो, बरख़ुरदार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+