Odisha Train Accident: बालासोर रेल हादसे पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख
बालासोर रेल हादसे पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ओडिशा में हुए रेल हादसे पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया है। सोनिया गांधी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर परिवार का सांत्वना दी। बालासोर रेल हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 288 पहुंच गई है।
बालासोर में हुए रेल हादसे पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ओडिशा में भयानक ट्रेन हादसे से मैं सबसे ज्यादा दुखी और व्यथित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express)शुक्रवार शाम करीब 6.55 बजे बहानगर बाजार स्टेशन को पार करने के बाद मुख्य लाइन के बजाय एक लूप लाइन ले ली। वहां पहले से मौजूद मालगाड़ी से जोरदार टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन के डिब्बे उतर गए।
इस भीषण हादसे में 280 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, रेलवे ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से भी 2-2 लाख रुपये मुआवजे को दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications