सियाचिन का 'सिकंदर' हनुमनथप्पा के साथ पूरा देश, महिला ने की किडनी की पेशकश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 19 मद्रास रेजीमेंट के लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड जिन्दगी की जंग जारी रखे हुए हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यहां लाये जाने के बाद से वह लगातार वेंटिलेटर पर है। रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुये है और उनका दुनिया की सबसे बेहतरीन विशेषज्ञता और संसाधनों के साथ इलाज किया जा रहा है। आज दोपहर में जारी किया गया यह मेडिकल बुलेटिन है।

सैनिक अस्पताल की तरफ से जो रिपोर्ट दिया गया है उसके मुताबिक हनुमानथप्पा का इलाज कई तरह के विशेषज्ञ मिलकर कर रहे हैं, जिनमें न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, एंड्रोक्राइनोलॉजिस्ट, इंटेंसिविस्ट और सर्जन शामिल हैं।
महिला ने कहा, ले लो मेरी किडनी और बचा लो हनुमनथप्पा की जिंदगी
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की एक महिला ने अपनी किडनी देने की पेशकश की है। निधी ने समाचार चैनल के नंबर पर फोन कर यह पेशकश की। निधी पड़रिया कस्बे की रहने वाली है। मध्यमवर्गीय परिवार की निधि के पति भी पहले अपने कई अंग दान कर चुके हैं। देश निधी के इस जज्बे को सलाम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications