7 जुलाई से पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार में यूपी को मिलेगी तरजीह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरु हो गयी है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार अपने कैबिनेट में फेरबदल पर यूपी को तरजीह देने की तैयारी में है। इसी हफ्ते होने वाले संभावित कैबिनेट फेरबदल में माना जा रहा है कि यूपी के कुछ चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
अगले एक हफ्तें होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, शाह मिलेंगे पीएम से

पार्टी के सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री से मुलाकात की है और मंत्रियों की अंतिम लिस्ट को तैयार किया जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री के चार देशों की यात्रा के बाद कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा लेकिन अब इसे अगले कुछ ही दिनों में किये जाने की संभावना है।
नये मंत्रियों को 18 जुलाई से शुरु होने वाले मानसून सत्र के शुरु होने से पहले जिम्मा दे दिया जाएगा ताकि वह खुद को मानसून सत्र के लिए तैयार कर सके। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को मोजाम्बी, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे मे कैबिनेट में फेरबदल अगले कुछ दिनों में ही कर लिया जाएगा।
इस फेरबदल में नजमा हेपतुल्ला को राजभवन भेजा जा सकता है। लेकिन कलराज मिश्रा को यूपी चुनाव के चलते कैबिनेट में बरकरार रखा जाएगा। यूपी के सांसद संजीव बाल्यान व महेश शर्मा को इस कैबिनेट फेरबदल में कैबिनेट रैंक मिल सकती है। जबकि डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को भी मौका मिल सकता है।
सूत्रो की मानें तो कानून मंत्री सदानंद गौड़ा की छुट्टी हो सकती है, जबकि प्रकाश जावड़ेकर व राधा मोहन सिंह के मंत्रालय में फेरबदल किया जा सकता है। मोदी के मंत्रियों की सूचि में योगी आदित्यनाथ, विरेंद्र सिंह, पूनम महाजन, भूपेंद्र यादव को भी जगह मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications