आंध्र प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश के टुकड़े करना चाहते हैं कांग्रेसी नेता

जयराम रमेश ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश को दो, तीन या चार हिस्सों में बांटने के पक्ष में हूं। जयराम ने अपनी बात पर दलील पेश करते हुए कहा कि जिस तरह यूपी की संरचना है, उससे किसी भी पार्टी के लिए प्रशासन असंभव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है ऐसे में देश का विकास तभी होगा, जब यूपी का विकास होगा और यूपी के विकास के लिए उसके टुकड़े करना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि मैं गोरखालैंड, बुंदेलखंड के पक्ष में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि लोकसबा चुनाव के बाद नई सरकार को यूपी के पुनर्गठन कमेटी का गठन के मुद्दे को देखना चाहिए। जयराम ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बंटवारे की राय मेरी निजी राय है, ये पार्टी या राहुल गांधी की राय नहीं है।वहीं जयराम रमेश के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक शिगूफ़ा है। अभी यूपी का बंटवारा चाह रहे हैं फिर देश का बंटवारा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications