पत्रकार जगेंद्र की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, परिवार वाले लगा रहे न्याय की गुहार

लखनऊ। पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए पत्रकारों ने नई दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन शुरू किया।

jagendra singh

उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिसकर्मियों और मंत्री राम मुर्ती वर्मा के समर्थकों पर पत्रकार को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।

इससे पहले इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किं ग जर्नलिस्ट के पदाधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर आरोप लगाया कि यह मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

राज्य सरकार ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, लेकिन सपा का शीर्ष नेतृत्व मंत्री का बचाव कर रहा है, जबकि पत्रकार ने एक वीडियो में खुद पर हमले के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।

जगेंद्र सिंह का परिवार अनशन पर है और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+