जानें क्‍यों किराए का घर तलाश रहे हैं मुलायम सिंह यादव

नई दिल्लीः कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना सरकारी घर छोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने लिए दूसरा बंगाल ढूढना शुरू कर दिया। इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने अपने लिए शनिवार को कई मकान देंखे, लेकिन उन्हें कोई भी घर पसंद नहीं आया। मुलायम सिंह अपने करीबी और पार्टी के कोषाध्यक्ष संजय सेठ के साथ जाकर कई जगहों पर मकान देखने गए थे।

राजनाथ सिंह कर सकते हैं अपना लखनऊ का सरकारी आवास

राजनाथ सिंह कर सकते हैं अपना लखनऊ का सरकारी आवास

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में अपना सरकारी आवास 4 कालिदास मार्ग पर खाली कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वो पहले ही इस बंगले को खाली कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि यूपी के दूसरे मुख्यमंत्री भी अपने लिए दूसरा घर तलाश रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव भी देख रहे हैं दूसरा घर

मुलायम सिंह यादव भी देख रहे हैं दूसरा घर

मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने लिए मकान बनवाने के विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं, तब तक घर नहीं बनता है तो वो अपने बेटे प्रतीक के घर में जा सकते हैं। हालांकि, एनडी तिवारी को अभी कुछ ओर वक्त मिल सकता है। एनडी तिवारी को छोड़कर बाकी तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस पहुंच चुका है, लेकिन एनडी तिवारी बीमार हैं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं।

एनडी तिवारी को मिल सकता है और मौका

एनडी तिवारी को मिल सकता है और मौका

सेहत ठीक न होने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण एनडी तिवारी को अभी कुछ ओर छूट मिल सकती है। कहा जा रहा है कि राज्य संपत्ति विभाग का नोटिस एनडी तिवारी तक नहीं पहुंच पाया है। कल्याण सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वो एक-दो दिन में घर खाली कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+