रंग में भंग: इधर कुंडा से जीते राजा भैया और उधर दर्ज हुआ उन पर हत्या का मुकदमा
उत्तर प्रदेश के बाहुबली एमएलए राजा भैया पर सजिश के तहत एक युवक की हत्या कराने का आरोप लगा है।
प्रतापगढ़। यहां के कुंडा विधानसभा सीट पर इतिहास रचने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जीत का रंग उस वक्त फीका हो गया जब उनके और विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया।

योगेंद्र यादव की हत्या
इस बारे में जानकारी पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने मीडिया को देते हुए सारे घटनाक्रम का जिक्र किया। हमीद के मुताबिक ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव के पास शुक्रवार रात मोटरसाइकिल सवार युवक योगेंद्र यादव को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, उसकी मौके पर मौत हो गई थी, हालांकि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
लेकिन मृतक के शिकार योगेंद्र यादव के चाचा सुधीर कुमार यादव ने शनिवार को ऊंचाहार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने राजा भैया, अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, राजा भैया के कर्मचारी नन्हे सिंह और उनके वाहन चालक संजय प्रताप सिंह और दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक पर अपने भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है।

बलीपुर गांव
गौरतलब है कि योगेंद्र प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्रा के बलीपुर गांव का रहने वाला था। उसके चाचा ने आरोप लगाया गया है कि राजा भैया ने साजिश करके योगेंद्र यादव को ट्रक से कुचलवाकर उसकी हत्या कराई है।

बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
मालूम हो कि प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया बार फिर से यूपी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। राजा भैया की कुंडा विधानसभा सीट से ये लगातार सातवीं जीत है।

जानकी शरण पांडेय
इस बार राजा भैया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1 लाख 3 हजार से अधिक वोटों से हराया है। राजा भैया को 1 लाख 36 हजार 223 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के जानकी शरण पांडेय को 32,870 वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications