कर्नाटक कांग्रेस को खारिज कर दे तो टीपू सुल्तान की पूजा करने वाला कोई नहीं रहेगा- CM योगी आदित्यनाथ
हुबली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान और कर्नाटक में भी चुनावी बिगुल लगभग बज चुका है। इन राज्यों में चुनाव की तारीखों के फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कर्नाटक स्थित हुबली में भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक सभा संबोधित की। गौरतलब है कि कर्नाटक में बीते कई दिनों से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर जम कर बवाल हुआ था। आज अपनी सभा में आदित्यनाथ ने एक बार फिर से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का मुद्दा उछाला।

योगी ने उछाला मुद्दा
गौरतलब है कि कर्नाटक में बीते कई दिनों से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर जम कर बवाल हुआ था। आज अपनी सभा में आदित्यनाथ ने एक बार फिर से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का मुद्दा उछाला।

यह मानसिकता का अंतर है
आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस को खारिज कर दे तो टीपू सुल्तान की पूजा करने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की पूजा नहीं करते, टीपू सुल्तान की पूजा करत हैं, यह मानसिकता का अंतर है।

तो कोई नहीं रहेगा टीपू की पूजा करने वाला
आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने साथ विरासतत में, राहुल गांधी को जो एक माफिया राज मिला है, वो उसे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल और गुजरात ने कांग्रेस को खारिज कर दिया। कर्नाटक कांग्रेस को खारिज कर दे टीपू सुल्तान की पूजा करने वाला कोई नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications