VIDEO: कुशीनगर में हादसे पर गुस्साए लोगों की नारेबाजी से नाराज हुए सीएम योगी, बोले नौटंकी बंद करें

लाउडस्पीकर पर लोगों को संबोधित कर रहे योगी आदित्यनाथ ने नारेबाजी कर रहे लोगों को कहा कि 'नौटंकी बंद करो, नारेबाजी मत करिए।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई वहीं इस घटना में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के कुछ ही घंटे बाद सीएम योगी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे के जांच के आदेश दिए और उन्होंने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा भी की लेकिन तबतक गुस्से में भरे परिजनों और इलाके वालों ने योगी सरकार और रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी बीच योगी आदित्यनाथ अपना आपा खो बैठे और विरोध कर रही जनता से कहा नौटंकी बंद करो।

लाउडस्पीकर पर लोगों को संबोधित कर रहे योगी आदित्यनाथ ने नारेबाजी कर रहे लोगों को कहा कि 'नौटंकी बंद करो, नारेबाजी मत करिए। ये दुखद घटना है.' उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। सीएम यहां लोगों को संबोधित करने के बाद घायलों को देखने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।

कुशीनगर में हादसे पर गुस्साए लोगों की नारेबाजी से नाराज हुए सीएम योगी, बोले नौटंकी बंद करें

रेलवे क्रॉसिंग पर हुए दर्दनाक हादसे में बच्चों की मौत से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां काफी भीड़ थी, लोग रेलवे के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे। नारेबाजी की वजह से हालात ऐसे हो गए कि सीएम योगी आदित्यनाथ को वहां से वापस लौटना पड़ा। हालांकि कुशीनगर में सीएम योगी ने हालात का जायजा लिया और उस अस्पताल भी पहुंचे, जहां घायल बच्चों को भर्ती कराया गया है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ उस जगह पर नहीं पहुंच सके जहां ये हादसा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+