UP Board 10th Time Table 2020: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड ने इन परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है और अहम नोटिस भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। इन अहम नोटिस को आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आप चाहें तो नीचे तस्वीरों से भी इसे देख सकते हैं।

हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन तक चलेंगी। 15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं, इसमें पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से सुबह 11.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगा। दसवीं कक्षा का पेपर पहली शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
इस बार नकल रोकने का भी पूरा इंतजाम किया गया है। इसके लिए सभी आंसर शीट पर लाइन का रंग अलग-अलग होगा। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में सभी कॉपियों पर क्रमांक डालने की व्यवस्था भी की गई है।
















Click it and Unblock the Notifications