यूपी ATS ने सीमा हैदर को अंग्रेजी पढ़ने को कहा...? नतीजा देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान
Seema Haider ATS News: पाकिस्तानी नागरिक 30 वर्षीय सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के 22 वर्षीय सचिन मीणा इन दिनों भारत आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है। सीमा हैदर के फटाफट अंग्रेजी बोलने को लेकर कई तरह के सवाल उठे।
सीमा की अंग्रेजी बोलने को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने भी उनसे पूछताछ की है। रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर ने पूछताछ के दौरान एकदम सही अंग्रेजी पढ़ी है।

इंडिया टुडे के मुताबिक यूपी एटीएस के अधिकारियों ने उनसे अंग्रेजी में कुछ पंक्तियां पढ़ने को कहा। सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि सीमा हैदर ने केवल पाठ को अच्छी तरह से पढ़ा, बल्कि जिस तरह से उसने अंग्रेजी पढ़ी वह एकदम सही थी।
यूपी एटीएस ने सीमा हैदर से दो दिनों तक पूछताछ की। सीमा से अवैध रूप से भारत में घुसने के उसके मकसद के बारे में पूछताछ की गई है। उनसे उनके रिश्तेदारों और उनके चाचा और भाई के पाकिस्तानी सेना में नौकरी होने के दावों के बारे में भी पूछा गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया कि कैसे सीमा हैदर ने जनवरी 2022 की शुरुआत में भारत में घुसने की योजना बनाई थी। इस साल मार्च में सीना नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल में सचिन मीणा से मिली थी। वह फर्जी पहचान बनाकर सात दिन वहां ठहरे थे।
मई में सीमा पर्यटक वीजा लेकर पहले कराची से दुबई और फिर काठमांडू गई। उसके बाद नेपाल से वह दिल्ली आई और ग्रेटर नोएडा पहुंचकर सचिन की पत्नी बन रबूपुरा इलाके में किराए पर रहने लगी।
सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यूपी के स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, ''सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। यह मामला दो देशों से जुड़ा है, जब तक सबूत न हो, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। सीमा एक बार जेल जा चुकी है और अब जमानत पर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।''












Click it and Unblock the Notifications