UP ATS ने जमात-उल-मुजाहिदीन और अल कायदा से जुड़े 8 आतंकियों को किया अरेस्ट
Uttar Prdesh ATS: देश के अन्य राज्यों समेत उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) लगातार आतंकवादी संगठनों से संबद्ध लोगों की धर पकड़ कर रहा है। वहीं सोमवार को सोमवार को यूपी एटीएस ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अल कायदा से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकवादियों को धर-दबोचा है। ।

एटीएस ने इन आठ के पास से आतंकवादी घटनाओं को अंदाम देने वाली जिहादी किताबें, पेन ड्राइव और मोबाइल समेत अन्य कई चीजें बरामद की हैं।संदिग्ध आतंकियों के पास से यूपी एटीएस ने ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
एटीएन ने जिन आठ लोगों को अरेस्ट किया है उनमें लुकमान, सहारनपुर का कारी मुख्तार, कामिल और मोहम्मद अलीम, शामली के शहजाद, बांग्लादेश के अली नूर उर्फ जहांगीर मंडल उर्फ इनामुल हक, झारखंड के नवाजिश अंसारी, हरिद्वार के मुदस्सिर शामिल है।
यूपी एटीएस ने अपने बयान में बताया कि उन्हें पिछले दिनों सूचना मिली थी कि अल कायदा Al Qaeda Indian Sub Continent या Al Qaeda Barr e Sagir और सहयोगी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश भारत में गजवा ए हिंद के उद्देश्य को पूरा करने की कोशिश कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications