उन्नाव रेप कांड: आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का आदेश

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और एक अन्य आरोपी शशि सिंह को तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया। इन दोनों आरोपियों की 7 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस से जुड़े सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

unnao rape case: accused mla kuldeep singh sengar to be produced before tis hazari court

इसके पहले,सीतपुर से दिल्ली ले जाए जा रहे आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता था और मैं जिस भी दल में रहता हूं बहुत ईमानदारी से रहता हूं। मुझे कोर्ट, सीबीआई सब पर भरोसा है। ये राजनीतिक साजिश है। मेरी भगवान से कामना है कि वे (उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील) ठीक हो जाएं।

उन्नाव रेप केस के दोनों आरोपियों को 5 अगस्त को 12:30 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मामले रोजाना सुनवाई भी हो सकती है। सीबीआई ने घटना से जुड़े चारों केस की फाइल और चार्जशीट उस जज को सौंप दी है, जिन्हें तय समय के भीतर निपटारे की जिम्मेदारी दी गई है।

तीस हजारी कोर्ट में आज होनी है आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की पेशी

बाकी 3 मामलों में सुनवाई के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की गई है। मंगलवार के लिए भी समय वही दोपहर 12:30 बजे का रहेगा। डिस्ट्रिक्ट जज (वेस्ट) धर्मेश शर्मा ने शनिवार को साल 2017 में एक 17 साल की लड़की के गैंगरेप की घटना से जुड़े प्रमुख मामले में मुख्य आरोपी सेंगर समेत सभी आरोपियों के नाम पर 5 अगस्त के लिए प्रॉडक्शन वॉरंट जारी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन चारों मामलों में कुल 14 आरोपी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+