रेपिस्ट को चौराहे पर फांसी दो भले वो भाजपा का सदस्य हो: बीजेपी MP

नई दिल्ली। असम से आने वाल भारतीय जनता पार्टी के सांसद आरपी शर्मा का कहना है कि जो भी रेप का दोषी पाया जाए उसे सार्वजनिक तौर पर सजा दी जानी चाहिए। शर्मा ने कहा है कि दुष्‍कर्म के दोषियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरतनी चाहिए। ऐसे दोषियों को आम जनता के सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेप के दोषी का यो तो सार्वजनिक तौर पर फांसी देनी चाहिए या फिर सरेआम गोली मार देनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि इस बात ये फर्क नहीं पड़ता कि रेपिस्ट किस पार्टी से जुड़ा है या उसका क्या रुतबा है, अगर दोषी भाजपा का सदस्य है तो भी उसे यही सजा मिलनी चाहिए।

उन्नाव मामले पर बोले भाजपा MP

उन्नाव मामले पर बोले भाजपा MP

भाजपा सांसद ने ये बात उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव और जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुवा में सामने आए गैंगरेप के मामलों को लेकर कही है। उन्नाव मामले में भाजपा के विधायक, उसका भाई और कुछ साथियों पर रेप और मारपीट के आरोप हैं। शर्मा ने उन्नाव मामले में आरोपी भाजपा विधायक पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा और कहा कि अगर भाजपा का कोई सदस्य भी दोषी निकलता है तो उसके साथ भी रियायत ना हो।

विधायक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा की आलोचना

विधायक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा की आलोचना

आपको बता दें कि उन्नाव मामले में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और विपक्ष भी सरकार पर निशाना साध रहा है। ये मामला सीबीआई के पास जा चुका है और सीबीआी ने विधायक को हिरासत में ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मामले पर यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। इस मामले को लेकर कई भाजपा नेता भी सवाल उठा चुके हैं।

 कठुवा मामले को लेकर विदेशी मीडिया में भी चर्चा

कठुवा मामले को लेकर विदेशी मीडिया में भी चर्चा

जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी बर्बर हत्या को लेकर भी देश में गुस्से का माहौल है। इस मामले में भी आरोपियों के पक्ष में रैली निकालने में भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+