अनलॉक-3: जिम-थिएटर खुलने की उम्मीद, मेट्रो और स्कूल रह सकते हैं बंद

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब रोजाना 50 हजार के करीब मामले सामने आने लगे हैं। इस बीच 31 जुलाई को अनलॉक-2 की गाइडलाइन खत्म होगी, जिसके बाद 1 अगस्त से अनलॉक का तीसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान सिनेमाघर समेत कई चीजें खुलने की उम्मीद है, जबकि मेट्रो, स्कूल के खुलने की संभावना बहुत ही कम है।

Recommended Video

    Unlock 3.0: अभी नहीं खुलेंगे School, College और Metro, करना होगा इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    स्कूल पर क्या है सरकार की राय?

    स्कूल पर क्या है सरकार की राय?

    सूत्रों के मुताबिक अनलॉक-3 में स्कूलों के खुलने की उम्मीद कम ही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूल शिक्षा सचिव अनीता करवाल की अध्यक्षता में इसको लेकर परामर्श शुरू कर दिया है। वे राज्यों से इस बारे में राय ले रही हैं। 31 जुलाई से पहले इस मामले में फैसला होने की उम्मीद है। वहीं एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पहले कहा था कि अभिभावकों से स्कूल को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, बाद में उन्होंने कहा कि अभिभावक स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में अभी स्कूल खुलना मुश्किल लग रहा है।

    जिम और थिएटर खुलने की उम्मीद

    जिम और थिएटर खुलने की उम्मीद

    पिछले चार महीनों से जिम और थिएटर बंद हैं। अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने सभी दुकानों और संस्थानों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन जिम को बंद रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक अनलॉक के तीसरे चरण में जिम खुल सकते हैं। वहीं सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी गृह मंत्रालय को एक सुझाव भेजा है, जिसमें अगस्त में थिएटर खोलने की सिफारिश की गई है। हालांकि सिर्फ 25 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी, ताकी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इस पर गृह मंत्रालय ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

    मेट्रो अभी रहेगी बंद?

    मेट्रो अभी रहेगी बंद?

    मार्च में लॉकडाउन शुरू होते ही केंद्र सरकार ने मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को स्थगित कर दिया था। बाद में कुछ ट्रेनों को तो चलाया गया, लेकिन मेट्रो पर रोक अभी बरकरार है। दरअसल केंद्र सरकार चाहती है कि जो लोग बाहर निकल रहे, वो अपने साधनों को प्रयोग करें। मेट्रो चलने से भीड़ बढ़ना स्वभाविक है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार अभी कुछ दिन और मेट्रो बंद रख सकती है। इसके अलावा अनलॉक-3 में स्थिति के अनुसार अपने दिशानिर्देश निर्धारित करने के लिए अधिकार राज्यों को दिए जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+