Unlock 3 Guidelines: अनलॉक-3 में भी नहीं मिली मेट्रो चलाने की इजाजत
Unlock 3 Guidelines: अनलॉक-3 में भी नहीं मिली मेट्रो चलाने की इजाजत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। नई गाइडलाइंस में सरकार ने कंटेंमेंट जोन के अलावा कई गतिविधियों में छूट दी है। सरकार ने जहां जिम खोलने की छूट दे दी है तो वहीं स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। MHA द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, सामूहिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं कंटेनमेंट जोन के बाहर इन पाबंदियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति भी दी गई है।

नहीं मिली मेट्रो चलाने की अनुमति
सरकार द्वारा जारी की गई । Unlock 3 की गाइडलाइंस में एक बार फिर से मेट्रो चलाने की अनुमति नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही ती कि 1 अगस्त से शषुरु हो रही अनलॉक 3 के दौरान दिल्ली मेट्रो समेत देशभर में मेट्रो चलाने की इजाजत मिल जाएगी, लेकिन इस बार फिर से DMRC समेत सभी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन समेत मेट्रो चलने का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है।

अगले आदेश तक जारी रहेगा मेट्रो पर प्रतिबंध
सरकार ने अनलॉक 3 की नई गाइडलाइंस जारी की है। नई गाइडलाइंस में भी मेट्रो को चलाने की इजाजत नहीं मिली है। सरकार ने अगले आदेश तक मेट्रो को न चलाने की इजाजत दी है। सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया। जिम , योगा सेंटर खोलने का भी आदेश दे दिया, लेकिन मेट्रो, स्कूल, कॉलेजो, शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी को जारी रखा है।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने की थी अपील
आपको बता दें कि दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर 1 अगस्त से शुरू होने वाले अनलॉक के तीसरे फेज में दिल्ली मेट्रो, जिम, सिनेमा हॉल को खोलने की अपील की थी, जिसमें कहा गया था कि इससे बाजार में तेजी आ सकेगी। दिल्ली सरकार और DMRC ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। लगातार मेट्रो का ट्रायल किए जा रहे थे। मेंटेनेंस के लिए दिल्ली मेट्रो के कुछ फेरे लगाए जा रहे थे कि सरकार के आदेश मिलते ही दिल्ली मेट्रो पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ सके। लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी है। मेट्रो बंद रहने से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को भारी भरकम नुकसान हो रहा है। DMRC ने इस बाबत पीएम से कर्ज चुकान में कुछ छूट की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications