Rare pics and Fact: भारतीय रुपया नहीं अपना सिक्का चलाता था राम रहीम
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और खुद को भगवान का दूत बताने वाले गुरमीत राम रहीम रेप के दोषी साबित हुए है। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को रेप का आरोपी ठहराया है और कल उन्हें सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम डेरा के प्रमुख है। उनके भक्तों की तादात लाखों में है। लेकिन उनकी जिंदगी अनेकों ऐसे राज है, जिसके बारे में अब तक कोई जान नहीं सका है। बाबा के रहस्यमयी गुफा का राज अब तक लोगों के सामने नहीं आ सका है, लेकिन उन्हें करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि वो बचपन से ही रसिया स्वभाव के थे। आइए आपको बाबा के बारे 10 ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

पढ़ाई में फिसड्डी थे राम रहीम
बाबा का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वो पढ़ाई के बजाए शरारतें, मस्ती, शैतानी में अपना वक्त निकाल लेते थे। नवीं क्लास में उन्हें स्कूल से निकाल भी दिया गया था। इसी वजह से वो 10वीं में फेल भी हो गए।

इकलौते और बिगड़े संतान
गुरमीत राम रहीम का जन्म 1967 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। गुरमीत के जन्म से पहले उनकी एक बहन का जन्म हुआ था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण से अपने माता-पिता के इकलौते और लाडले थे।

18 की उम्र में शादी
गुरमीत के जन्म के बाद संत ने भविष्यवाणी की थी कि वो 23 साल के बाद घर छोड़कर चला जाएगा, इसी वजह से उनके मात-बाप ने 18 साल की उम्र में ही उनकी शादी कर दी थी।

डेरा की गद्दी मिली
गुरमीत राम रहीम अपने घरवालों के साथ डेरा जाता था। धीरे-धीरे वो शाह सतनाम सिंह का अनुयायी बन गया। उन्होंने ही गुमीत को गुरमीत राम रहीम नाम दिया। बाद में शाह सतनाम सिंह ने गुरमीत को डेरे की गद्दी सौंपने का फैसला लिया।

23 साल में संभाल ली गद्दी
23 सितंबर 1990 को सतनाम सिंह ने गुरमीत राम रहीम को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। 23 साल की उम्र में वो डेरा से प्रमुख बन गए।

बेटी ली गोद
गुरमीत राम रहीम की 3 बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने एक बेटी हनीप्रीत इंसा को गोद दिया है। उनके बेटे की शादी बठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से हुई है।

दामाद ने लगाए गंभीर आरोप
गुरमीत बाबा राम रहीम के मुंहबोले दामाद विश्वास गुप्ता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। विश्वास गुप्ता ने एक टीवी चैनल पर गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगाया कि राम रहीम के उसकी पत्नी हनीप्रीत इंसा के साथ पहले से संबंध थे और अपने पाप को छुपाने के लिए उन्होंने सबके सामने उसे अपनी मुंहबोली बेटी बना दिया।

बेटी के साथ अवैध संबंध का आरोप
साल 2011 में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनसे अपनी आंखों से बाबा के कमरे में बाबा और अपनी पत्नी और अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को आपत्तिजनक अवस्था में देखा था।

भारतीय रुपया नहीं अपना सिक्का चलाता था राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में दुकानों में ग्राहकों को छुट्टे देने के लिए अलग मुद्रा प्रणाली चलाती थी। डेरा परिसर के भीतर और उसके आसपास कके दुकानों में ग्राहक यदि भारतीय करेंसी में खुल्ले नहीं दे पाते थे तो दुकानदार इनके बदले पांच और दस रुपए के प्लास्टिक के सिक्के देते थे, जिसकपर लिखा होता था धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा, डेरा सच्चा सौदा सिरसा।

लड़की को छेड़ने पर स्कूल से निकाला
बाबा राम रहीम बचपन से ही मस्तीखोर और रसिया स्वभाव के थे।स्कूल के दिनों से ही लड़कियों को छेड़ना, लोगों को परेशान करना उनकी आदत में था। लड़कियों के साथ छेड़खानी के चलते ही उन्हें 9वीं क्लास में स्कूल से निकाल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications