नहीं जानते होंगे ‘हॉट योगी’ बिक्रम चौधरी की मायावी दुनिया के ये रहस्य

नयी दिल्ली। भारतीय मूल के योग गुरु बिक्रम चौधरी का विवादों से पुराना नाता है। अपने अजीबों-गरीब अंदाज और अपनी अलग योगा स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनें रहने वाले बिक्रम चौधरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज है। उन्हीं में से एक मामले में उनपर 44.26 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। भले ही विवाद बिक्रम चौधरी का पीछा न छोड़ती हो, लेकिन उनके खास योगा स्टाइल की वजह से दुनियाभर के लाखों लोग उनके फैन है। माइकल जैक्सन से लेकर मैडोना जैसे सेलिब्रिटीभी उनके फॉलेअर्स की लिस्ट में शामिल हैं। जानिए इस हॉट योगा गुरु के बारे में कुछ अनसुनी बातें...

बाबा रामदेव और ग्लैमरस शिल्पा ने साथ-साथ किया योगा, लोगों ने उड़ाया मजाक

दुनिया भर पर हैं उनका राज

दुनिया भर पर हैं उनका राज

45 साल पहले बिक्रम चौधरी कोलकाता से जाकर अमेरिका में बस गए थे। योग के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 220 देशों के उसके स्कूल चलने लगते हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक है बिक्रम चौधरी।

अनोखा पहनावा

अनोखा पहनावा

सिर पर काली पट्टी, चेहरे पर रॉकस्टार्स जैसा माइक और चारों तरफ विदेशी छात्रों का मेला। ये खास स्टाइल है योग गुरु बिक्रम चौधरी का। उनके इसी अंदाज की वजह से वो दुनियाभर में हॉट योगा गुरु के नाम से जाने जाते हैं।

हॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार बिक्रम के दिवाने

हॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार बिक्रम के दिवाने

बिक्रम चौधरी शान से कहते हैं कि हर महिला मुझसे प्यार करती है। राष्ट्रपति की बेटी, प्रधानमंत्री की बेटी, अरबपतियों की बेटियां, सुपरस्टार, सिंगर..लेकिन योगी को योगी बनकर रहना पड़ता है। वो औरतों के साथ घुल मिल नहीं सकता।'

करोड़ों की संपत्ति

करोड़ों की संपत्ति

बिक्रम चौधरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। दुनिया के 220 देशों में उन्होंने अपना अंपायर खड़ा किया है। 220 देशों में बिक्रम योग के 720 स्कूल हैं। 650 स्टूडियो में हजारों फॉलोअर्स हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस और बेन्टले जैसी करीब 40 गाड़िया हैं।

ट्रेनिंग के नाम पर वसूली

ट्रेनिंग के नाम पर वसूली

बिक्रम चौधरी 1 ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर वसूलते हैं। जबकि 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं।

हॉट योगा

हॉट योगा

बिक्रम चौधरी अलग अंदाज में योग करते हैं। वो 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। जिसे वो 'हॉट योग' का नाम देते हैं। इस योग में वो 26 पोज और 3 श्वास क्रियाएं सीखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+