अब नहीं जायेगी सड़क हादसे में जान, डिवाइस बचायेगी जान
लखनऊ। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलने के बाद यूपी के एक छात्र ने ऐसी डिवाइस का इजाद किया है जो लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगी। उत्तर प्रदेश के छात्र अक्षत प्रकाश ने जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बनायी है उसका नाम हेलिक्स सेफ है। यही नहीं इस डिवाइस को ताइवान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मेला-2015 में चल रहा है।

दरअसल जब कभी कोई सड़क हादसा होता है तो घायल को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता है जिसके चलते कई लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन यह डिवाइस जैसे ही घायल की दुर्घटना के बाद हृदय गति बढ़ेगी तो वह उस हिसाब से अपने आप मरीज के अंदर दवा खुद बखुद इंजेक्ट कर देती है।
इसका सबसे बड़ा लाभ यहा है कि मरीज को अस्पताल तक पहुंचने का काफी समय मिल जाता है। इस डिवाइस को इजाद करने वाले अक्षत की उम्र महज 17 वर्ष है और वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का रहने वाला है।
अक्षत ने अपनी डिवाइस को 2013 में पेटेंट कराने के लिए आवेदन किया था जो उन्हें मिल भी गया है। साथ ही इस डिवाइस का प्रकाशन ऑफिशियल पेटेंट जर्नल-2015 में भी हुआ है। ‘हेलिक्स सेफ' डिवाइस आदमी की हृदय गति के आधार पर दवा इंजेक्ट करती है और खुद बखुद नजदीक के चिकित्सीय सुविधा केंद्र को अलर्ट करते हुए हादसे की जानकारी दे देती है।












Click it and Unblock the Notifications