'पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर खुद-ब-खुद भारत के पास वापस आ जाएगा', केंद्रीय मंत्री का दावा
केंद्रीय मंत्री और पूर्व भारतीय सेना प्रमुख वीके सिंह लगातार पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर का जल्द भारत में विलय होगा ऐसे दावे करते आए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को भी बड़ा दावा किया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर खुद-ब-खुद भारत के पास वापस आ जाएगा। मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह क्षेत्र, जिसे पाकिस्तान ने बलपूर्वक छीन लिया था और फिर संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी के कारण अर्ध-स्थायी बन गया, अपने आप हमारे पास वापस आ जाएगा।

आपको बता दें कि बीती 12 सितंबर को भी वीके सिंह ने कुछ ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर या पीओके अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। सिंह शिया मुसलमानों की मांगों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जो भारत के साथ कारगिल सीमा को खोलने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का होगा भारत में विलय...
#WATCH | On PoK, Union Minister V K Singh says, "...The way things are going in Pakistan, the way various forces have been set in Pakistan against their own people... There is a great deal of churning taking place... I have a strong feeling that this area, which was taken by… pic.twitter.com/vXImYSr5mG
— ANI (@ANI) September 29, 2023
इससे पहले भी वीके सिंह ने यह भी कहा था कि भारत तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से रास्ता खोलने की कोई आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि पीओके निकट भविष्य में भारत का हिस्सा बन जाएगा।
पीओके को दो हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें एक आजाद कश्मीर और दूसरा गिलगित-बाल्टिस्तान। पीओके की कुल आबादी करीब 45 लाख है। उनमें से 97 प्रतिशत मुस्लिम हैं, 3 प्रतिशत हिंदू और ईसाई समेत अन्य अल्पसंख्यकों से हैं।












Click it and Unblock the Notifications